पाटन: निर्जला एकादशी पर महिला सैनी संस्थान ने लगाया मीठे पानी का स्टॉल
पाटन: निर्जला एकादशी पर महिला सैनी संस्थान ने लगाया मीठे पानी का स्टॉल
कोटपूतली।पाटन माता सावित्रीबाई फुले महिला सैनी संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा निर्जला एकादशी ग्यारस के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्थान की ओर से राहगीरों को मीठा पानी पिलाने की व्यवस्था की गई, जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिली।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व संस्थान की अध्यक्ष निशा सैनी ने किया। उनके साथ उपाध्यक्ष सुशीला सैनी, सचिव ललिता देवी, सुनीता, सरोज, सुशीला, संतोष, सुमन, अनीता, कमला, मनीषा, चमेली सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।संस्थान की महिलाओं ने सेवा कार्य को आत्मीयता और समर्पण के साथ किया, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें