राजसमंद पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान में हुए शामिल
*राजसमंद पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान में हुए शामिल****
राजस्थान के राजसमंद में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान में हुए शामिल , और राजसमंद जिले का दौरा किया । राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर आम जन को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, और नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने उपमुख्यमंत्री का पुष्प गूच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया । कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ,जिनका उद्देश्य आम जन को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और जागरूकता बढ़ाना है।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत
