ओंकारेश्वर धाम में दूसरे दिन गूंजी नानी बाई रो मायरो कथा 56 भोग के साथ भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

 ओंकारेश्वर धाम में दूसरे दिन गूंजी नानी बाई रो मायरो कथा

56 भोग के साथ भव्य महाआरती,


 श्रद्धालु हुए भाव-विभोर




चौमू। ग्राम पंचायत डोलाकाबास स्थित ओंकारेश्वर धाम शिव मंदिर, पुरोहितों की ढाणी में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। शनिवार को जोधपुर के गोवंश राधा-कृष्ण महाराज के मुखारविंद से कथा का भावपूर्ण व विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा के उपरांत 56 भोग अर्पित कर भव्य महाआरती सम्पन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक कैलाश पारिक ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 14 दिसंबर तक नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। कथा का समापन रविवार को एकदिवसीय यज्ञ-हवन के साथ होगा। कथा के दौरान धार्मिक प्रसंगों के साथ सामाजिक समरसता, सद्भाव और भक्ति भाव का संदेश दिया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र यादव, पूर्व सरपंच कृष्णकांत जोशी, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सहाय खातोदिया, हरिनारायण आफरिया, जगदीश करीरा, सेवानिवृत्त मैनेजर मालीराम यादव,  रामकिशोर मेला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी