निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

 निःशुल्क मोतियाबिन्द  जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 



            श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला,नीमकाथाना   में 28 दिसंबर 25 रविवार  को स्वर्गीय श्री ग्यारसी लाल  जी मोदी पुण्य स्मृति में मोदी परिवार की और से आयोजित किया जा रहा है। यह पंचम् निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर होगा। शिविर मे आए हुए सभी जांच अत्याधुनिक तकनीक व विषय विशेषज्ञों द्वारा की जावेगी। सर्जरी योग्य रोगियों का बिना टांके का आपरेशन किया जाएगा। मोतियाबिन्द  वाले रोगियों को निःशुल्क चश्मा, भोजन,व रहने की निःशुल्क व्यवस्था दी जाएगी। सर्जरी के लिए चुने गए व्यक्तियों के लिए अस्पताल तक आने जाने की निःशुल्क परिवहन सुविधा रहेगी।अपने साथ एक जोडी कपडे अवश्य साथ  लावे।जो लोग हृदयरोग,बी पी,मधुमेह व अस्थमा से ग्रसित हो वो वर्तमान मे चल रही दवाइयां व डाक्टर की पर्ची साथ लेकर आवे।मरीज अपना मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की दो फोटो कापी साथ अवश्य  लावे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी