श्रीमती रोहिणी भाजीभाकरे राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अवलोकन हेतु विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त

 श्रीमती रोहिणी भाजीभाकरे राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अवलोकन हेतु विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त


-- कैलाश चंद्र कौशिक


जयपुर! 12 दिसंबर,2025 भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अवलोकन हेतु विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षकों (Special Roll Observers – SROs) की नियुक्ति की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि *श्रीमती रोहिणी भाजीभाकरे राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अवलोकन हेतु विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त* किया गया है। उन्होंने बताया कि SROs ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है और फरवरी 2026 में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने तक वे इन राज्यों में सप्ताह में दो दिन उपस्थित रहेंगे।

SROs राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सभी राजनीतिक दलों के राज्य और जिला स्तर के नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे।

SROs यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) के साथ भी भौतिक रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से बैठकें करेंगे कि संपूर्ण प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी और सहभागितापूर्ण ढंग से पूरी हो।

SROs SIR की प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए और कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी