जसाराम बोस बने आबूरोड नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष
जसाराम बोस बने आबूरोड नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष
आबूरोड। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से जसाराम बोस को नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आबूरोड की जिम्मेदारी दी गई बोस ने एआईसीसी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, युवा दिलों की धड़कन जन जन के नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल लालजी भाई देसाई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष सेवादल संजय रावल एवम पीसीसी सदस्य और नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी का आभार व्यक्त किया। जसाराम बोस ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के समक्ष राजस्थान की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता तक ले जायेंगे और राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनेगी। बोस के सेवादल नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर 36 कौम ने बधाईयां दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें