गौ पुत्र ने सबसे पहले गौ माता को गुलाल लगाकर मनाया होली महोत्सव।

गौ पुत्र ने सबसे पहले गौ माता को गुलाल लगाकर मनाया होली महोत्सव।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- देशभर में धूल महोत्सव (होली) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा में प्रातः ०8 बजे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री राधे ब्रजवासी गौशाला ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सर्वप्रथम गौ माता को गुलाल अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त कर होली महोत्सव की शुरुआत की।
इस अवसर पर गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि भारतवर्ष में अनेक गौ पुत्र और गौ पुत्रियां निरंतर गौ सेवा और संरक्षण के कार्य में समर्पित भाव से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व संगठन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के नाम के आगे ‘गौ पुत्र’ एवं ‘गौ पुत्री’ शब्द जोड़ने की परंपरा प्रारंभ की गई, जिससे समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़े।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मनुष्य जीवन परमपिता परमेश्वर का अमूल्य उपहार है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के उद्देश्य पर मंथन करना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का स्मरण करते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लेता है, तभी उसका जीवन सार्थक होता है।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि गौ माता सम्पूर्ण जगत की माता हैं और उनमें तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौ सेवा और रक्षा करने वालों पर सदैव गौ माता की कृपा बनी रहती है। उन्होंने सभी भारतवासियों से आह्वान किया कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान में सहयोग करें और अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ें।
कार्यक्रम के अंत में “गौ माता की जय” के उद्घोष के साथ होली महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी