संत समाज के साथ गुलाल महा उत्सव पर्व धूमधाम से मनाया, बीरई में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह।

संत समाज के साथ गुलाल महा उत्सव पर्व धूमधाम से मनाया, बीरई में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट* 

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- देशभर में ०4 मार्च को धूल (गुलाल) महाउत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आगरा जिले की खेरागढ़ तहसील के गांव बीरई स्थित ब्रजवासी धाम पर संत समाज और पुरी समाज के लोगों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुलाल महाउत्सव मनाया।
कार्यक्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर गौ पुत्र दिनेश कुमार पुरी, गौ पुत्र दिलीप पुरी, गौ पुत्र नीरज पुरी, गौ पुत्र भूरा पुरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे तथा राष्ट्रीय महासचिव गौ पुत्र रघुनाथ सिंह धाकरे की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि गुलाल महाउत्सव केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ब्रजधाम में भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी एवं गोपियों के साथ गुलाल खेलकर इस उत्सव को दिव्य स्वरूप दिया। साथ ही उन्होंने होलिका दहन की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि भक्त प्रह्लाद की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की विजय की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। होलिका दहन के पश्चात भक्तजन रज लगाकर उल्लास प्रकट करते हैं, जिसकी परंपरा आज भी निरंतर जारी है।
गुलाल महाउत्सव के दौरान पूरे ब्रजवासी धाम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। उपस्थित संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने देश में सुख-शांति और समृद्धि के साथ गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की कामना की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी