जैसलमेर के दौर में बिना बर्तन के भोजन बनाया

जैसलमेर राज्य स्तरीय डिजर्ट ट्रैकिंग कार्यक्रम में सीकर जिले रोवर रेंजर ने भाग लिया 

जैसलमेर के दौर में बिना बर्तन के भोजन बनाया 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 26 फरवरी से जैसलमेर में आयोजित राज्य स्तरीय डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर में सीकर जिले से पांच सदस्यीय रोवर रेंजर दल ने भाग लिया जिसमें तेजा देवी ओपन रेंजर टीम श्रीमाधोपुर से नीतू शर्मा, अनु सैनी ,अनु मीणा एवं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सीकर से रोवर सचिन एवं नारायण ओपन रोवर क्रू श्रीमाधोपुर से पंकज कुमार सैनी ने भाग लिया संभागीयों ने जैसलमेर के दर्शनीय स्थलों पटवो की हवेली एवं किलो का भ्रमण , के साथ-साथ पैदल ट्रैकिंग करते हुए तनोट माता व भारत-पाकिस्तान लोंगेवाला बॉर्डर 0 पॉइंट अवलोकन के के साथ-साथ सम के धोरों में खानपान, रहन-सहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम, को दिखा, इस अवसर पर संम के धोरों में कैमल सफारी, कैंप फायर सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया इसके साथ-साथ जैसलमेर के दौरो में बिना बर्तन के भोजन भी बनाया, विभिन्न वार्ता एवं चर्चाओं में भी भाग लिया। सफलता के ट्रैकिंग में भाग लेकर लौटने पर जिला शिक्षा अधिकारियों,बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, मामराज शर्मा कोषाध्यक्ष स्काउट गाइड सीकर ने बधाई दी।
शिविर का संचालन पूर्ण सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने किया

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी