अलवर में पुजारियों पर अत्याचार व मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में ०5 मार्च को सामूहिक धरना!
अलवर में पुजारियों पर अत्याचार व मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में ०5 मार्च को सामूहिक धरना!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिले में पुजारी पंडितों पर आए दिन हो रहे अत्याचार तथा मंदिरों में मूर्तियों की तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं के विरोध में ०5 मार्च 2026 को सामूहिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
यह धरना मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट,अलवर परिसर में शाम 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगा। धरना-प्रदर्शन का आह्वान विप्र सेना एवं समस्त ब्राह्मण संगठनों द्वारा किया गया है।
आयोजकों का कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने,दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने तथा पुजारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
विप्र सेना अध्यक्ष श्री अमित शर्मा ने सभी समाजबंधुओं एवं संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।