गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- श्री राधे ब्रजवासी गौशाला ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे ने गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर ट्रस्ट परिवार में हर्ष का वातावरण है।
ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्र रघुनाथ सिंह धाकरे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गौ पुत्री सखी कृष्ण शरण ने मुकेश कुमार सैनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शीघ्र ही राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करेंगे तथा गौ सेवा कार्यों को नई दिशा देंगे।
ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में देश में दो गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें एक मथुरा जिला तथा दूसरी बरेली जिला में बन रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे के मार्गदर्शक एवं ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी गौ पुत्र धर्म दास महाराज का उद्देश्य पूरे देश में गौशालाओं की स्थापना कर गौ माता की सेवा एवं संरक्षण को सशक्त बनाना है। ट्रस्ट परिवार ने विश्वास जताया है कि मुकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में राजस्थान में संगठन का विस्तार तेजी से होगा और गौ सेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी