स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बिलाड़ा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 16 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बिलाड़ा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 16 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
पीपाड/​बिलाड़ा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बिलाड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की घोषणा कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 6 मार्च से 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य शिवराम चौधरी ने बताया की मॉडल स्कूल क्षेत्र में लगातार अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। सीबीएसई परीक्षाओं के साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियों, विभिन्न प्रकार की केंद्रीय प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों में लगातार मॉडल स्कूल ने अपना दबदबा कायम रखा हैं। इस मौके पर चौधरी ने बताया की कक्षा प्रथम के 40, कक्षा द्वितीय से पंचम तक उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर प्रवेश हेतु आवेदन लिए जाएंगे। कक्षा 6 में 22 छात्र एवम् 36 छात्राएं की कुल 58 सीटें रिक्त हैं। कक्षा 7 में 23 कक्षा 8 में 05 एवम् 09 छात्राएं की कुल 10 सीटें रिक्त हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। 6 मार्च से 16 मार्च तक विद्यालय में प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया से सबंधित विस्तृत जानकारी प्रवेश प्रभारी विनोद कुमार, जगदीश प्रजापत, ओम प्रकाश चौधरी, दुर्गाराम,गणपत चौधरी, राकेश नाथ से प्राप्त की जा सकती हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी