पुराने मकान की छत पर फंसे नंदी महाराज को सुरक्षित उतारा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

पुराने मकान की छत पर फंसे नंदी महाराज को सुरक्षित उतारा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई के पास कोलवा
थाना क्षेत्र के तिगड्डा वाली ढाणी में बुधवार को एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक पुराने मकान की छत पर नंदी महाराज पिछले दो-तीन दिनों से चढ़े हुए थे। ग्रामीणों ने उन्हें नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरपंच बच्चू सिंह जी ने जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक एवं सर्प मित्र बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सैनी (बांदीकुई) को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मुकेश सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सूझबूझ और सावधानी के साथ नंदी महाराज को सुरक्षित रूप से मकान की छत से नीचे उतार लिया। जैसे ही नंदी महाराज सकुशल नीचे आए, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मौके पर मौजूद लोगों ने खुशी जाहिर की।
इस सराहनीय गौ सेवा कार्य में जीव-जंतु प्रेमी एवं गौ सेवक सर्प मित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई), पुष्पेंद्र शर्मा, राही गौ सेवा दल से शंभू गुर्जर, सरपंच बच्चू सिंह, कोलवा थाने के पुलिस अधिकारी व सिपाही तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने मुकेश सैनी और उनकी टीम के इस मानवीय व सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी