होली मिलन समारोह में युवा शक्ति का उदय, मयंक राठौर बने अध्यक्ष।
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
राठौर समाज में उत्साह का 'फाग':
होली मिलन समारोह में युवा शक्ति का उदय, मयंक राठौर बने अध्यक्ष।
अयाना कोटा ग्रामीण राठौर समाज के इतिहास में एकता और नई ऊर्जा के संगम के रूप में दर्ज हो गया। बुधवार को आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने न केवल एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम का संदेश दिया, बल्कि राठौर समाज नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर समाज के सुनहरे भविष्य की नींव भी रखी।
सर्वसम्मति से चुनी गई 'टीम राठौर' समारोह में लोकतांत्रिक गरिमा का परिचय देते हुए सभी वरिष्ठ जनों और युवाओं ने एक मत होकर मयंक राठौर के कंधों पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। मयंक की ऊर्जा और विजन पर पूरे समाज ने अटूट भरोसा जताया है।
युवाओं की दमदार फौज:
समाज के कार्यों को गति देने के लिए उपाध्यक्ष पद पर सोनू राठौर, मनीष राठौर, रोहित राठौर और गोविंद राठौर की "चौकड़ी" को चुना गया है। संगठन की मजबूती के लिए पवन और रोहन को महामंत्री बनाया गया, वहीं समाज की अमानत (कोष) को सहेजने का उत्तरदायित्व धर्मेन्द्र और सुरेंद्र को सौंपा गया।
अनुभव का वरदहस्त (संरक्षक मंडल):
नई टीम को सही दिशा दिखाने के लिए समाज के प्रबुद्ध जन— संतोष राठौर, पुरुषोत्तम राठौर (बंटी जी), परमानंद राठौर, राजेंद्र राठौर (किराना वाले), सुंदरलाल राठौर और रामेश्वर राठौर— को संरक्षक मनोनीत किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें