राजगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, पत्रकारों से डेटा व कार्ड नवीनीकरण की अपील।
राजगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, पत्रकारों से डेटा व कार्ड नवीनीकरण की अपील।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के विधि सलाहकार नेहपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पत्रकार हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार पेंशन राशि को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं विधवा पेंशन राशि 7,500 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये की गई है।
इसके अतिरिक्त पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का विस्तार करते हुए डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी योजनाओं के दायरे में शामिल किया गया है। साथ ही हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से पत्रकारों के लिए आवासीय योजनाएं भी प्रारंभ की गई हैं।
नेहपाल सिंह ने जिले के समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि वे अपने कार्य से संबंधित आवश्यक डेटा शीघ्र प्रस्तुत करें तथा अपने प्रेस कार्ड जनसंपर्क कार्यालय से बनवाकर या नवीनीकरण करवाकर अपडेट कराएं।
उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में विस्तृत योजना बनाकर पत्रकारों के अधिकारों से संबंधित प्रस्ताव विधिसम्मत तरीके से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे जाएंगे। इसके लिए सभी पत्रकार साथियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, ताकि योजनाओं का अधिकतम लाभ जिले के पत्रकारों को मिल सके।