अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर नंदी महाराज का निधन, गौ रक्षक सेना ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार।
अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर नंदी महाराज का निधन, गौ रक्षक सेना ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ- अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे स्थित अगावली ग्राम में एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक नंदी महाराज को किसी जहरीले जानवर ने डस लिया। विषैले हमले के कारण नंदी महाराज ने गौ लोक सिधार लिया। घटना की सूचना स्थानीय निवासी धीरज कुमार जैमन द्वारा बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुजारी को दी गई।
सूचना मिलते ही संगठन की बसवा टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। टीम में जितेंद्र योगी,हर्षित दाधीच,देशु गुर्जर, दीपक योगी,रवि शंकर,दिनेश शेरू,पियूष जैमन,आयुष,प्रेम प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर नंदी महाराज के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हेतु तैयार किया।
इस दौरान ग्राम सरपंच भवानी शंकर भारद्वाज ने सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए निशुल्क जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई, जिससे नंदी महाराज का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।
ग्रामवासियों एवं गौ सेवकों ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए गौ सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।