सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर के सदस्यों ने छात्रों एवं श्रमिकों के साथ मिलकर बनाया होली का उत्सव
*सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर के सदस्यों ने छात्रों एवं श्रमिकों के साथ मिलकर बनाया होली का उत्सव****
सर्व समाज सेवा समिति s4 के सदस्यों द्वारा होली के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय रामनगरिया जयपुर में रहने वाले 50 बच्चों के साथ होली का त्योहार सोहर्दपूण और हर्षोल्लास से मनाया मनाया गया।
डॉ अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के लिए गोनेर ,जगदीश महाराज के मंदिर में प्रसादी ( खीर ,मालपुआ, पूरी दाल )भोग लगाने के बाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
विद्यालय के आठवीं छात्र कक्षा के बच्चों का विदाई समारोह मनाया गया ।उपस्थित छात्रों को नोटबुक, स्टेशनरी इत्यादि का वितरण भी किया गया।
बच्चों का उत्साह वर्धन करने में इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके उपरांत इंदिरा गांधी नगर के आसपास निम्न दिहाड़ी मजदूरों की बस्तियों में भी लगभग 100 श्रमिकों के लिए भोजन पंगत की प्रसादी की गई ।
vit के पास बस्ती में और द्वारकापुरी अपार्टमेंट प्रताप नगर के पास स्थित बस्ती में सर्व समाज सेवा समिति से नरेश ,नितेश, संदीप ,प्रफुल्ल,दम्मीलाल ,धर्मेंद्र ,राहुल, शिवचरण ,राजेंद्र, हेमेंद्र ,डॉक्टर अशोक दुबे उपस्थित रहे।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह