कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 10 हजार का इनामी 'ड्रग तस्कर' जुबैर खान गिरफ्तार



संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया



कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 10 हजार का इनामी 'ड्रग तस्कर' जुबैर खान गिरफ्तार
मोडक पुलिस ने बिछाया जाल; NDPS एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहा था टॉप-10 का वॉन्टेड अपराधी
कोटा | नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोटा ग्रामीण पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए मोडक थाना पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी अपराधी जुबैर खान को धर दबोचा है। जुबैर जिले के टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की सूची में शामिल था।
साल भर पहले हुई थी 608 ग्राम स्मैक की बरामदगी
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि यह कार्रवाई 10 जून 2025 को दर्ज हुए एक प्रकरण (141/2025) के तहत की गई है। उस समय पुलिस ने मोडक थाना क्षेत्र में एक कार से 608 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की थी। घटना के वक्त मुख्य आरोपी राकेश गोचर और उसके साथी पकड़े गए थे, लेकिन जुबैर खान पुत्र रहीमुल्ला खान निवासी गादिया महेश (झालावाड़) तब से फरार चल रहा था।
घेराबंदी कर झालावाड़ से दबोचा
पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सूचनाओं और मुखबिर की मदद से जुबैर के ठिकाने का पता लगाया। थानाधिकारी सज्जन कुमार पुनि के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और 1 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जुबैर खान शातिर किस्म का तस्कर है और पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।
टीम की सराहना
इस सफल ऑपरेशन में मोडक थानाधिकारी सज्जन कुमार पुनि, सहायक उपनिरीक्षक रामचरण, हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और कांस्टेबल राजेश व राहुल की अहम भूमिका रही।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी