आदिनाथ भवन सेक्टर 11 में बिराजित आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज का हुआ केशलोचन, अवतरण दिवस समारोह 7 और 8 मार्च को

 आदिनाथ भवन सेक्टर 11 में बिराजित आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज का हुआ केशलोचन, अवतरण दिवस समारोह 7 और 8 मार्च को

वैराग्य पथ की कठिन परीक्षा है केशलोचन - आचार्य विहर्ष सागर महाराज


उदयपुर। श्री आदिनाथ भवन सेक्टर 11 उदयपुर में विराजमान आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज का बुधवार को सैंकड़ों श्रावकों की उपस्थिति में गुरूदव के जयगारों के साथ केशलोचन हुआ। इस अवसर पर आचार्य विहर्षसागर महाराज ने कहा कि एक बाल टूटने से व्यक्ति कराह उठता है, वही दिगंबर संत 3 से 4 माह में अपने सिर, दाढ़ी, मूंछ के बाल घास की भांति अपने हाथों से उखाडक़र केश लोचन करते हैं। केशलोचन के दिन उपवास रहता है । केशलोचन वैराग्य पथ की कठिन परीक्षा है। केशलोचन साधना शक्ति का परीक्षण भी है।

आदिनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पारसमल चित्तौड़ा ने बताया कि इससे पूर्व बुधवार प्रात: श्रीजी की शांति धारा अभिषेक हुआ मदन देवड़ा महावीर सिंघवी अशोक शाह सुरेश वखेरिया, अशोक कोठारी, राजेंद्र कोठारी, भूपेंद्र जैन, मधु मदन चित्तौड़ा, पारस सिंघवी कैलाश चित्तौड़ा अर्जुन कोडीया आदि उपस्थित थे। धर्मसभा में दीप प्रज्वलन, आचार्यश्री को शास्त्र भेंट किया या। आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन कार्यकारिणी के पदाधिकारी और दिल्ली, जयपुर, जोधपुर सहित स्थानीय श्रेष्ठीजनों में  मदन देवड़ा महावीर सिंघवी अशोक शाह सुरेश वखेरिया, अशोक कोठारी, राजेंद्र कोठारी, भूपेंद्र जैन, मधु मदन चित्तौड़ा, पारस सिंघवी कैलाश चित्तौड़ा अर्जुन कोडीया आदि पस्थित थे।  

अवतरण दिवस समारोह 7 और 8 मार्च को

आदिनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि आचार्य विहर्ष सागर महाराज के अवतरण दिवस पर दो दिवसीय आयोजन 7 और 8 मार्च को होंगे।

 प्रतिष्ठाचार्य अरविंद जैन रामगढ़ के निर्देशन में 7 मार्च शनिवार को प्रात: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री विघ्नहर पाश्र्वनाथ महामंडल विधान शाम को भक्ति संध्या , 8 मार्च रविवार को प्रात: भगवान की 21 रसों से महाशांतिधारा , पंचामृत अभिषेक और दोपहर में आचार्य विहर्ष सागर महाराज का अवतरण दिवस और मुनि विजयेश सागर महाराज का दीक्षा दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी