अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय में एन. एस. एस. इकाई - 1 और एन. एस. एस. इकाई - 2 द्वारा व्याख्यान और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.सी. पी. जैन के स्वागत उद्बोधन से हुई, कार्यक्रम के मुख्यवक्ता विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आनंद पालीवाल थे जिन्होंने मानवाधिकार की अवधारणा, संवैधानिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व भाईचारे पर एक अपना उद्बोधन दिया और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जागृति जगाने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय की एन. एस. एस. समन्वयक डॉ राजश्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में मानवाधिकार, समानता के अधिकारों और एन. एस. एस. के दिशा निर्देशों का पालन करने का स्वयं सेवकों से आग्रह किया। कार्यक्रम में सह अधिष्ठाता प्रो. एल. एस. चौहान, डॉ दीपक चौधरी, भरत यादव एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिता मेहता और डॉ तरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने किया।

उसके उपरांत मानवाधिकार एवं लैंगिक समानता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी