अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान करेगा विख्यात संगीत कलाकारों की स्मृति में शास्त्रीय निशुल्क एकल संगीत प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन

 अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान करेगा विख्यात संगीत कलाकारों की स्मृति में शास्त्रीय निशुल्क  एकल संगीत प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन  







भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन वादन नृत्य की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिमाह होगी आयोजित


तबला सितार सारंगी संतूर कथक भरतनाट्यम गिटार हारमोनियम बांसुरी विषय रहेंगे प्रतियोगिता के



चार आयु वर्ग के नवोदित कलाकारों को मिलेगा उत्कृष्ट मंच


जनवरी माह में शास्त्रीय हारमोनियम वादन से शुरू होगी प्रतिस्पर्धा 



उदयपुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा है इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति जागरूकता  के लिए कार्यरत अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जनवरी 2026 से भारतीय शास्त्रीय  संगीत प्रतिस्पर्धा का आयोजन संगीत के प्रत्येक विषय को लेकर प्रति माह किया जाएगा। भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रत्येक विषय में यह प्रतिस्पर्धा चार आयु वर्गों में आयोजित होगी। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान की  निदेशक  निकिता अग्रवाल ने बताया कि इसके अंतर्गत जनवरी माह में हारमोनियम वादक गोविंद राव पटवर्धन की स्मृति में हारमोनियम प्रतियोगिता फरवरी माह में वी जी जोग की स्मृति में वायलिन , मार्च माह में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की स्मृति में शहनाई अप्रैल माह में जुबिन मेहता, सारंगी वादक पंडित रामनारायण गिटार वादक बृजभूषण काबरा की स्मृति में सारंगी और गिटार प्रतिस्पर्धा मई माह में संगीतकार त्यागराज की स्मृति में वीणा वादन जून माह में संतूर वादक भजन सोपोरी वह पंडित शिवकुमार शर्मा की स्मृति में संतूर  जुलाई माह में बांसुरी वादक पन्नालाल घोष  की स्मृति में बांसुरी वादन प्रतिस्पर्धा अगस्त माह में शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र, पंडित विष्णु नारायण भातखंडे तथा पंडित भीमसेन जोशी की स्मृति में शास्त्रीय गायन प्रतिस्पर्धा सितंबर माह में तबला वादक पंडित किशन  महाराज और पखावज वादक पुरुषोत्तम दास पखावजी की स्मृति में तबला और पखावज वादन प्रतिस्पर्धा अक्टूबर माह में सितार वादक निखिल बनर्जी एवं पंडित रविशंकर की स्मृति में सितार वादन प्रतियोगिता नवंबर माह में उदयपुर के प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित जगन्नाथ प्रसाद संगीत मूर्ति एवं संगीत मणि और कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में कथक नृत्य प्रतियोगिता और दिसंबर माह भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति की स्मृति में भरतनाट्यम प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी।   जिसमें विजेता प्रतिभागी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में भविष्य तैयार करना है। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान संस्थापक संचालक विवेक अग्रवाल ने बताया कि चार आयु वर्गों में आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा में प्रथम आयु वर्ग 6 से 10 वर्ष दूसरा आयु वर्ग 11 से 15 वर्ष तीसरा आयु वर्ग 16 से 20 वर्ष और चौथा आयु वर्ग 21 से 25 वर्ष रहेगा। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह संगीत प्रतिस्पर्धा केवल भारतीय शास्त्रीय संगीत के विषय तबला, हारमोनियम, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य कत्थक,  बांसुरी ,वायलिन, मोहन वीणा, शास्त्रीय  गिटार, सितार, सारंगी, भरतनाट्यम, संतूर और पखावज वादन के लिए होगी। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कलाकार को संगतकार स्वयं का लाना होगा। समस्त प्रतिस्पर्धा का निर्णय निर्णायकगण द्वारा दिया जाएगा जो सर्वमान्य रहेगा। यह प्रतिस्पर्धा कम से कम 8 प्रतिभागियों के सम्मिलित होने पर ही आयोजित की जाएगी। यदि प्रतिस्पर्धा में 8 प्रतिभागी नहीं मिलते हैं तो इस स्थिति में आने वाले प्रतिभागियों को अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निशुल्क मंच प्रदान किया जाएगा। संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि  प्रत्येक प्रतिस्पर्धा के लिए प्रतिभागी को तैयारी करने का पूरा अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता की समस्त जानकारी संदेश के माध्यम से प्रेषित की जाएगी और स्थान भी प्रतिभागियों के सम्मिलित होने पर फाइनल सूची बनने के बाद बता दिया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धा पूरे वर्ष चलेगी और प्रत्येक माह में एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों की उपस्थिति कम होने पर दो प्रतियोगिता एक साथ भी आयोजित की जा सकेगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शहर और संभाग के सभी सरकारी गैर सरकारी और संगीत संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को आमंत्रण भेजा जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी