सुविवि: बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी विभाग में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

 सुविवि: बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी विभाग में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी विभाग में विभिन्न रचनात्मक व बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर 2025 को किया गया। इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक चेस, इंस्टाथिंक, साइंस क्विज, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, रंगोली और डॉजबॉल गतिविधियों में भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ हर्षदा जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया l डॉ अविनाश मारवाल, डॉ नमिता आशीष सिंह व अन्य शिक्षकों ने मिलकर इन गतिविधियों का समन्वय किया । कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि विभागीय सामूहिकता और सकारात्मक अकादमिक वातावरण को भी मजबूत बनाया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी