आपकी पूंजी आपका अधिकार भारत सरकार का अभियान****
*आपकी पूंजी आपका अधिकार भारत सरकार का अभियान****
भारत सरकार के वित्तीय क्षेत्र में फंसी हुई पूंजी के लिए अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक विशेष राष्ट्रीय अभियान प्रारंभ किया गया है । इस अभियान का उद्देश्य जनता की वर्षों से अटकी पूंजी को उनके वास्तविक हकदारों तक सुरक्षित सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है अभियान का मुख्य उद्देश्य **आपकी पूंजी आपका अधिकार ***देशभर में व्यापक रूप से प्रभावित किया प्रसारित किया जाएगा सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोगों की पूंजी को लौटाना उच्च प्राथमिकता है । ताकि कोई भी नागरिक अपनी जमा पूंजी, बीमा दावे,बैंक खातों, फंड या किसी भी अन्य वित्तीय संपत्ति से वंचित न रहे।
अभियान देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चलाया जाएगा । जिसमें जागरूकता सुगमता और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा। संभाग विभागों ,बैंकों ,बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को निर्देश जारी किए गए हैं । कि वह नागरिकों की दावेदारी की स्वीकृति शीघ्र निपटाएं और और प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व आसान बनाएं।अभियान के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग अपनी जमा पूंजी की जानकारी प्राप्त कर सकें और उसका लाभ प्राप्त कर सके।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत
