संगीता मेहरा को पीएचडी
संगीता मेहरा को पीएचडी
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के राजस्थानी विभाग की शोधार्थी संगीता मेहरा को "मेवाड़ अंचल का आधुनिक गध साहित्य:एक अध्ययन" विषय पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है| संगीता मेहरा ने यह शोध कार्य राजस्थानी विभाग के सहायक आचार्य एवं प्रभारी अध्यक्ष डॉ. सुरेश सालवी के निर्देशन में पूर्ण किया| इनका यह शोध कार्य मेवाड़ अंचल के राजस्थानी गध साहित्यकारों एवं उनके साहित्य पर प्रथम एवं नवीन कार्य है | इस विषय पर उन्होंने मेवाड अंचल के गध साहित्यकारों का परिचय एवं उनके द्वारा राजस्थानी भाषा में रचित साहित्य जैसे कहानी साहित्य, उपन्यास साहित्य, बाल साहित्य,नाटक साहित्य, एकांकी साहित्य, निबंध साहित्य, आलोचना साहित्य, अनुवाद साहित्य, यात्रा वृतांत एवं डायरी साहित्य आदि पर शोध परख अध्ययन प्रस्तुत किया|

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें