पवन कुमार उपाध्याय, वन बल प्रमुख, के जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने वालों का लगा तांता
पवन कुमार उपाध्याय, वन बल प्रमुख, के जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने वालों का लगा तांता
जयपुर, 27 नवंबर 2025
वन विभाग राजस्थान के मुख्यालय में गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब वन बल प्रमुख पवन कुमार उपाध्याय के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मुख्यालय परिसर में शुभकामनाएँ देने वालों का क्रम निरंतर जारी रहा।
अधिकारियों एवं विभिन्न मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपाध्याय को दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। कर्मचारियों और अधिकारीगणों ने उनके सरल, सहयोगी एवं संवेदनशील नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और फील्ड स्टाफ को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय प्रभावी रूप से लागू हुए हैं।
इस अवसर पर विभागीय समिति के अध्यक्ष प्रकाश यादव, महामंत्री चेतन कुमार नूनीवाल, अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, पृथ्वी सिंह, सरदार सिंह, रामावतार पुरी, रमेश, नरसी लाल सैनी, सतीश कुमार मारवाल, संजय रामनानी आदि कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उपाध्याय के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
उपाध्याय ने सभी शुभेच्छकों का आभार व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें