*तरुण चेतना द्वारा मनाया गया संविधान दिवस* *मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है संविधान*

 *तरुण चेतना द्वारा मनाया गया संविधान दिवस*


*मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है संविधान*




सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी प्रतापगढ़ 

भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन तरुण चेतना द्वारा ग्राम पंचायत सरमा में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इसके बाद उपस्थिति महिलाओं एवं किशोरियों को संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संवैधानिक शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को संबोधित करते हुए 16 दिवसीय अभियान के प्रभारी हकीम अंसारी  ने कहा कि भारत का संविधान न केवल देश की शासन व्यवस्था का मूल आधार है, बल्कि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने का माध्यम है। 

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की भी प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में संस्था के रिसर्च ऑफिसर श्याम शंकर शुक्ला ने महिलाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा कानूनी अधिकारों पर चर्चा, तथा 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।

अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में शकुंतला, सीता, कमला, नाजरीन, लालसा आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई