डॉ. अलका मुदडा होंगी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

 डॉ. अलका मुदडा होंगी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष



उदयपुर जनतंत्र की आवाज। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के अंतर्गत डॉ. अलका मुदडा को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की घोषणा पार्टी नेतृत्व द्वारा आज की गई।


डॉ. अलका मुदडा लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी रही हैं। उन्होंने क्षेत्रीय व राज्य स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक क्षमता और जनहित के कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है।

मनोनयन पर डॉ. अलका मुदडा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मज़बूत करने तथा हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि डॉ. अलका मुदडा के अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन के प्रयास और सशक्त होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई