जयपुर मानसरोवर जोन नगर निगम की अनदेखी के कारण सेक्टर42 स्वर्ण पथ की मंजिलो मैं बहुत बड़ा विस्फोट होने की संभावना





 जयपुर मानसरोवर जोन नगर निगम की अनदेखी के कारण सेक्टर42 स्वर्ण पथ की मंजिलो मैं बहुत बड़ा विस्फोट होने की संभावना





जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में “आनंद कबाड़ी” नामक व्यक्ति ने कबाड़ का गोदाम बना रखा है। उसकी गतिविधियों से निम्नलिखित गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं  कबाड़ के कारण आस-पास अत्यधिक कचरा एवं गंदगी फैल रही है।. लोहे की वस्तुओं की वजह से लगातार शोर और आवाजें होती रहती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा बुजुर्गों को सिरदर्द की शिकायत रहती है।. दोपहर के समय शोर-शराबे के कारण लोग आराम नहीं कर पाते और माइग्रेन के मरीजों को अत्यधिक परेशानी होती है।. कबाड़ी की दुकान पर शराबी एवं असामाजिक तत्व पूरे दिन जमा रहते हैं, जो सुबह 5-6 बजे से लेकर रात 7-8 बजे तक गाली-गलौज और शोर करते रहते हैं।. “आनंद कबाड़ी” ने 42/4/1 और 42/4/2 नंबर के मकानों को तोड़कर वहाँ गोदाम बना रखा है। यदि कभी आग लग जाए या कोई दुर्घटना घट जाए तो लगभग 24 परिवारों की जान को गंभीर खतरा रहेगा।. यह दुकान मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण आवागमन और पार्किंग में परेशानी उत्पन्न करती है।. वहाँ उपस्थित असामाजिक लोग राह चलती महिलाओं एवं लड़कियों को घूरते हैं, जिससे वे असहज और असुरक्षित महसूस करती हैं।

इसके अतिरिक्त, शिकायत करने पर उक्त व्यक्ति और उसके साथी स्थानीय निवासियों को धमकी देते हैं, जिसके कारण अधिकांश लोग डर के चलते शिकायत नहीं करते।

जिसके कारण उपरोक्त कवाडी के हौसले बुलंद है इस संबंध में नगर निगम मानसरोवर जोन के  स्वास्थ्य निरीक्षक को लिखित में मौखिक रूप से पूछा गया तो स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा केवल आश्वासन देकर शिकायतकर्ताओं को तड़का दिया जाता है इस संबंध में हमारे संवाददाता द्वारा जानकारी चाहिए तो स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम मानसरोवर जोन ने बताया कि ऊपरी दबाव होने के कारण हम उपरोक्त आनंद कबड्डी पर कार्रवाई करने में असमर्थ है जिसके करण उपरोक्त कवाडी अपनी मनमर्जी  दादागिरी के साथ उपरोक्त काये को अंजाम देता है अगर समय रहते हुए प्रशासन द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया तो यहां पर बहुत बड़ा विस्फोट होकर जनहानि की पूर्ण संभावना है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई