श्री पृथ्वी सिंह राठौड़, निजी सहायक का राजस्थान निजी सहायक सवंर्ग महासंघ में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किये जाने पर अरण्य भवन, राजस्थान जयपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आज दिनांक 18.01.2024 को श्री पृथ्वी सिंह राठौड़, निजी सहायक का राजस्थान निजी सहायक सवंर्ग महासंघ में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किये जाने पर अरण्य भवन, राजस्थान जयपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वन विभाग, राजस्थान, निजी सहायक संवर्ग संघ के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा श्री चन्द्र प्रकाश शर्मा, महासचिव द्वारा साफा पहनाया गया एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच संचालन श्री अशोक कुमार जैन द्वारा किया गया।
इस समारोह में वन विभाग, राजस्थान विभागीय समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द यादव, महामंत्री श्री चेतन कुमार, सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवी सिंह एवं वाहन चालक समिति की ओर से श्री बजंरग सिंह द्धारा भी माल्यार्पण कर श्री पृथ्वी सिंह का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर से श्री पृथ्वी सिंह राठौड़ के गुरूजी श्री अजय खत्री जी भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें