जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने हरियाणवी लोकप्रिय कलाकार सपना चौधरी के साथ गठबंधन किया
जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने हरियाणवी लोकप्रिय कलाकार सपना चौधरी के साथ गठबंधन किया
विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 18 जनवरी। जेटसिंथेसिस की डिजिटल मनोरंजन सहायक कंपनी, ग्लोबल म्यूजिक
जंक्शन वेस्टर्न बीट्स (हरियाणा आर्म) ने प्रतिभाशाली भारतीय कलाकार सपना चौधरी के साथ अपनी विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस नए सहयोग द्वारा ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन सपना के लिए व्यापक आर्टिस्ट मैनेजमेंट, लाइव इवेंट, कंटेंट निर्माण, वितरण, ब्रांड मैनेजमेंट और इवेंट्स के समन्वय के साथ अन्यसेवाओं का दायित्व संभालेगा। जीएमजे की हरियाणा शाखा, 'वेस्टर्न बीट', इस बिल्कुल नए सहयोग के प्रबंधन की देखरेख में अहम किरदार निभाएगी।
ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के फाउंडर और सीईओ राजकुमार सिंह ने इस सहयोग के बारे में कहा, "हम सपना चौधरी को अपने एक्सक्लूसिव कलाकारों में लाकर बहुत उत्साहित हैं। क्षेत्रीय संगीत में उनकी लोकप्रियता पूरे देश के दर्शकों के लिए क्षेत्रीय संगीत और मनोरंजन पेश करने का हमारा मकसद पूरा करेगी। हमें पूरा विश्वास है कि हमारा सहयोग इस उद्योग में कई रिकॉर्ड तोड़ेगा।" इस सहयोग के बारे में सपना चौधरी ने कहा, "मुझे संगीत उद्योग को एक नए आयाम तक पहुंचाने के इस सफर में जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन और
वेस्टर्न बीट्स के साथ हाथ मिलाकर बड़ी खुशी हो रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें