स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा का वार्षिक अधिवेशन*

 **स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा का वार्षिक अधिवेशन* 


राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन फुटबॉल एकेडमी परिसर कोलीडाआदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सानिध्य में दिनांक 6 अक्टूबर, 2025 को  किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के प्रधान, उप प्रधान , प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट/ गाइड ,समस्त सहायक जिला कमिश्नर स्काउट /गाइड ,स्काउट मास्टर ,गाइड कैप्टन ,रोवर लीडर ,रेंजर लीडर ,कब मास्टर ,फ्लॉक लीडर, कार्यकारिणी के समस्त सदस्य , संगठन के समस्त सदस्य तथा जिला मुख्यालय से सी ओ स्काउट /गाइड स्थानीय जनप्रतिनिधि गण भाग लेंगे ।वार्षिक अधिवेशन में सत्र

 2024 -25 में स्थानीय संघ स्तर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउटस गाइडस रोवर रेंजर स्काउटर एवं गाइडर का सम्मान किया जाएगा ।स्थानीय संघ कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित प्रस्तावो एवं बजट की पुष्टि की जाएगी। सत्र 2025- 26 के वार्षिक कार्यक्रमो की पुष्टि की जाएगी। स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा में संगठन से संबंधित आयोजित गतिविधियों में संख्यात्मक एवं गुणात्मक श्रेष्ठता  लाने के लिए संबंधित मार्गदर्शन एवं सुझावों पर विचार विमर्शकिया जाएगा। संगठन को स्थानीय संघ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए संबंधित आवश्यक प्रस्तावो पर विचार विमर्श किया  जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई