गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की गयी*

 *गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की गयी*


एक पेड़ माँ के नाम

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेटा अलवर मे प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने मिलकर हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आगाज किया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के आसपास 500 से अधिक पेड़ पौधे लगाए गये। बच्चो के साथ साथ बड़ो ने भी इस कार्यक्रम मे पेड़ लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने बताया की कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को भी पेड़ पौधे दिए गये ओर उन्हें शपथ दिलाई गयी की अपने घर के आसपास अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए। पेड़ पौधे लगाने से हमारा पर्यावरण संतुलन अच्छा बना रहेगा। इस से हमारा स्वास्थ्य भी सही रहेगा।  गौड़ ने बताया की हमे पेड़ पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। यदि हम पेड़ पौधे लगा रहे है ओर उनकी देखभाल नहीं करते रहे है तो फिर हमारे द्वारा लिया गया संकल्प बेकार है। इसलिए हमे पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला