श्री संजय शर्मा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर अरण्य भवन में आयोजित पौषबड़ा महोत्सव कार्यक्रम में पधारे।
जयपुर आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को अपराह्न् 4:00 बजे माननीय श्री संजय शर्मा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर अरण्य भवन में आयोजित पौषबड़ा महोत्सव कार्यक्रम में पधारे।
श्री मुनीष कुमार गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हाफ द्वारा माननीय वन मंत्री महोदय को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
अरण्य भवन प्रांगण में माननीय वन मंत्री द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में मोल श्री का पौधा लगाया गया।
माननीय वन मंत्री महोदय द्वारा अरण्य भवन स्थित भगवान श्री गणेश जी का पूजन व माल्यार्पण किया गया।
अरण्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्री देवी सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष सहायक कर्मचारी संघ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
श्री फतेह बहादुर जी विभागीय समिति के संरक्षक द्वारा माननीय मंत्री महोदय को साफा पहनकर अभिनंदन किया गया।
श्री प्रकाश यादव अध्यक्ष विभागीय समिति एवं अजय वीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष वाहन चालक संघ द्वारा माननीय वन मंत्री महोदय को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
श्री चंद्र प्रकाश शर्मा महासचिव निजी सहायक संवर्ग संघ द्वारा माननीय वन मंत्री महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न संघों के प्रदेश अध्यक्ष व अध्यक्षों सर्व श्री चेतन नूनीवाल महामंत्री विभागीय समिति , भूपेंद्र जादौन अध्यक्ष वन अधीनस्थ संघ , श्री दिलीप सिंह राठौड़ अध्यक्ष वाहन चालक संघ, महेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष वन श्रमिक संघ , श्री बनवारी लाल पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक , श्री चांदराम अध्यक्ष सहायक कर्मचारी संघ , श्री पृथ्वी सिंह राठौड़ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, श्री अशोक शर्मा संयुक्त सचिव व अन्य पदाधिकारी द्वारा माननीय वन मंत्री महोदय का दुपट्टा उड़कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
माननीय वन मंत्री महोदय द्वारा कार्यक्रम में पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण की। माननीय वन मंत्री द्वारा कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को अपना परिवार बताया।
माननीय वन मंत्री महोदय द्वारा अरण्य भवन स्थित का सर्विलांस सेंटर का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्र प्रकाश शर्मा महासचिव द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें