बालिका का समग्र उत्थान ही राष्ट्र का उत्थान है। ( बी. एन. विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया)
बालिका का समग्र उत्थान ही राष्ट्र का उत्थान है।
( बी. एन. विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया)
उदयपुर । बी. एन. विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय, उदयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और हिन्दी विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संकाय अधिष्ठाता डाॅ. प्रेम सिंह रावलोत ने उद्बोधन देते हुए कहा कि बालिका का समग्र उत्थान ही राष्ट्र का उत्थान है। यदि बालिका सशक्त और शिक्षित होगी तो राष्ट्र का समग्र विकास स्वतः ही हो जाएगा। आज भी बालिकाएं समाज में उपेक्षित हैं। उनके साथ मानवीय व्यवहार किए जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थी सिद्विका ने बालिका दिवस के सन्दर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिका दिवस के महत्व को बताया। प्रांजल ने बालिका दिवस मनाए जाने के ऐतिहासिक संदर्भ को बताया। डाॅ. नरेश कुमार पटेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा नैतिक दायित्व है कि हम बालिकाओं के अधिकारों के प्रति बालिकाओं को जागरूक करें, उन्हे शिक्षित करें तभी एक स्वस्थ्य समाज का निमार्ण संभव है।
एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. लोकेश्वरी राठौड़, व डाॅ. हुसैनी बोहरा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं की सामाजिक हैसियत एवं अस्तित्व को बचाये जाने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
इस अवसर अधिष्ठाता, पी.जी.स्टड्ीज डाॅ. देवेन्द्र सिंह सिसोदिया, डाॅ. मोहन सिंह राठौड़, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय चेयरपर्सन प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, प्रेसिडेन्ट डाॅ. महेन्द्र्र सिंह राठौड़ व कुलसचिव मोहब्बत सिंह राठौड़ नेे अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बालिकाओं के हित के लिए विश्वविद्यालय कृतसंकल्प है।
अधिष्ठ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें