डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया विकसित भारत संकल्पित भारत प्रदर्शनी का अवलोकन
डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया विकसित भारत संकल्पित भारत प्रदर्शनी का अवलोकन
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 24 जनवरी। डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एस.एस. सुराणा ने बताया कि दिनांक 24.01.2024 को केंद्रीय संचार ब्यूरो, भारत सरकार द्वारा राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर मैदान पर “विकसित भारत संकल्पित भारत” थीम पर आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का डॉ. मोहम्मद हारून छीपा, उपाचार्य के निर्देशन में अवलोकन किया| प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने देतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाईं गई| महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्टाल पर उपस्थित प्रभारी अधिकारियों से उत्सुकता पूर्वक उनके विभाग की योजनाओं से सम्बंधित प्रश्न किये जिनके उत्तर प्रभारी अधिकारियों ने देकर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया|
प्रदर्शनी में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की स्टाल एवं डॉ. श्याम एस. कुमावत, सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा द्वारा उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में दी गई जानकारी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. क्षेत्रपाल सिंह चौहान ने बताया की प्रदर्शनी में उपस्थित राजकीय एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्र से उपस्थित महिलाओं को डॉ. मोहम्मद हारून छीपा, उपाचार्य ने एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया, थानाधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज नही किये जाने पर प्राप्त विधिक उपचार, नि:शुल्क विधिक सहायता के हकदार व्यक्ति एवं नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें