प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सीकर से रोवर्स रेंजर्स जाएंगे
प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सीकर से रोवर्स रेंजर्स जाएंगे
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में बुधिल, जिला बलोद छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित भारत स्काउट गाइड की प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सीकर जिले से 55 सदस्यों दल सीकर जिला का प्रतिनिधि करने के लिए जाएगा जो की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा दल में तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़, एस एन केपी राजकीय महाविद्यालय नीम का थाना ग्रामीण महिला कॉलेज शिवसिंहपुरा मरुधर ओपन रोड जिला मुख्यालय सीकर विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय डांसरौली श्री खाटू श्याम नरेश ओपन रोवर क्रू सीकर, जगन्नाथ ओपन रोवर क्रू अजीतगढ़, डॉक्टर एनी बेसेंट ओपन रेंजर टीम,पद्मिनी ओपन रेंजर टीम
सीकर, के रोवर रेंजर भाग लेंगे
