मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 में 20पुरुष क्रिकेट टीम उतरेगी मैदान में, वही महिला भी रस्साकसी, कब्बड्डी, दौड़ व क्रिकेट में दिखाएंगे दमखम

 मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 में 20पुरुष क्रिकेट टीम उतरेगी मैदान में, वही महिला भी रस्साकसी, कब्बड्डी, दौड़  व क्रिकेट में दिखाएंगे दमखम


नर्सेज के हाथ में इंजेक्शन की जगह होगी बेट और बोल 


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।

मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 17 से 20 जनवरी 2026 को फील्ड क्लब उदयपुर में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा व प्रदेश सचिव लाल चंद ऐचरा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। जिसमें उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़ की टीमें भाग लेंगी। इस खेल कूद प्रतियोगिता में 20 टीमें पुरुष व दो टीमें लीजेंड सहित 22 पुरुष क्रिकेट टीमें अपना भाग लेंगी ‌वही महिलाओं की 10 टीमें रस्साकसी,6 महिला कबड्डी टीमें,6 महिला क्रिकेट टीमें और 40 महिलाएं दौड़ में अपना दमखम दिखाएंगी। नर्सेज के हाथ हमेशा इंजेक्शन नज़र आता है पर क्रिकेट के मैदान में बेट बोल नजर आएंगी। नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन गत दिनों सेटेलाइट हास्पिटल अम्बामाता के अधीक्षक डॉ राहुल जैन व डॉ नाजिमा आर वी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सत्यवीर सिंह तंवर, नारायण सिंह राठौड़, नर्सिंग अधीक्षक रतन लाल सोलंकी, रमेश आमेटा, ओमप्रकाश सिसोदिया, आशा कलासुआ, अशोक डोडियार, आदित्य आर्य,नुरजहा मंसुरी,फतेह कुमारी असरवा, ललीता मीणा,भरत टेलर, राजेश मीणा, आशा, राजविंदर, पार्वती, रेखा, सुरेश कलाल,दिंगपाल सिंह, योगेश,रीना, रोशनी, शिवानी, रेखा पूर्बिया,नीता पूर्बिया, धवल द्विवेदी, कैलाश डोडियार, अभीषेक आहारी सहित कई सिनियर नर्सिंग आंफिसर उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी