पाली जिले में पुरुष आयोग का गठन करने की मांग को लेकर योगी संगठन ने राज्य सरकार के नाम सोपें ज्ञापन
*पाली जिले में पुरुष आयोग का गठन करने की मांग को लेकर योगी संगठन ने राज्य सरकार के नाम सोपें ज्ञापन
****
पाली जिला मुख्यालय पर आज योगी संगठन द्वारा पुरुष आयोग गठन करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति ,केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें ज्ञापनों में बताया गया कि देश में महिलाओं के हित में अनेक कानून बने हैं।
लेकिन पुरुषों के हित में कोई कानून नहीं है और पुरुषों की समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो पाती।
अधिकतर महिलाएं झूठे दहेज के मुकदमे कर पुरुष को फंसाया जाता है। जिससे हर साल हजारों लोग पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं।
अनेकों मामलों में झूठे मुकदमों में माता-पिता और भाई बहन को भी फंसा कर उनका जन जीवन अस्त व्यस्त किया जा रहा है ।
लिव इन रिलेशनशिप की मान्यता समाप्त की जाए ।और परिवारों को टूटने से बचाया जाए।
अतः केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को इस गंभीर विषय पर शीघ्र ही संज्ञान लेकर पुरुष आयोग का गठन करने और लिव इन रिलेशनशिप कानून को संशोधित करने की मांग को लेकर आज पाली जिले में योगी संगठन और अनेक सामाजिक संगठनों में गहरा रोष व्यक्त किया और इससे संपूर्ण पुरुष समाज उद्वेलित है । केंद्र सरकार को चाहिए कि इसे हल्के में नहीं लिया जाय, और इस पर संशोधित नया कानून लाया जाए ।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत
