नैनी बाई मायरा व भामाशाह सम्मान समारोह का कल से शुभारंभ

 नैनी बाई मायरा व भामाशाह सम्मान समारोह का कल से शुभारंभ


भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी


पीपाड़ सिटी। कस्बे के माली सैनी शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज छात्रावास परिसर में नैनी बाई मायरा व भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बड़ा रामद्वारा सूरसागर के रामस्नेही संत मनोहरदास महाराज के श्रीमुख से प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक नैनी बाई मायरा का संगीतमय वाचन किया जाएगा। संस्था के प्रचार मंत्री केसाराम भाटी ने बताया कि समारोह के दौरान छात्रावास निर्माण में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। वहीं संस्थान अध्यक्ष सुरेंद्र टाक ने जानकारी दी कि प्रातः 10 बजे सब्जी मंडी परिसर से संतों का बधावणा किया जाएगा। बधावणा के पश्चात महिलाएं गाजे-बाजे के साथ कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई छात्रावास परिसर पहुंचेगी। इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन में समाजजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सोहनलाल कच्छावाह, कोषाध्यक्ष रामकिशोर गहलोत, संगठन मंत्री रामस्वरूप टाक, सदस्य बाबूलाल टाक, अमृतलाल सांखला, नरेश सांखला, मुकनाराम गहलोत सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी