जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने हाथीपोल बाजार में अस्थाई पुलिस चौकी व अम्बेरी में यातायात बूथ व पुलिस सहायता केंद्र का किया शुभारंभ
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने हाथीपोल बाजार में अस्थाई पुलिस चौकी व अम्बेरी में यातायात बूथ व पुलिस सहायता केंद्र का किया शुभारंभ
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिको व पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा 19 दिसंबर को फिनोवा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहयोग से पन्नाधाय मार्ग, हाथीपोल में अस्थाई पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं राजेश यादव वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम, अशोक आंजना पुलिस उप अधीक्षक यातायात, श्रीमती राजूदेवी राज थानाधिकारी, हाथीपोल एवं हाथीपोल थाने के कर्मचारी व व्यापार मंडल के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने इस अवसर पर बताया कि आमजन व पर्यटकों को त्वरित सहायता, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थित बढाना, अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के उद्देश्य से उक्त चौकी स्थापित की गई है। शहर में बढते पर्यटन को लेकर इस तरह के नवाचार निरन्तर किये जा रहे है इसी कम में उक्त चौकी को स्थापित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा आसपास के व्यापारियों को भी शहर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधायें देने व पर्यटको की सहायता हेतु प्रोत्साहित किया गया। मौके पर उपस्थित व्यापारिगणों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक,उदयपुर व अन्य उपस्थित अधिकारीयों को सम्मानित किया गया व हाथीपोल मार्केट में उक्त पुलिस चौकी की स्थापना को लेकर खुशी जाहिर की।
इसके अलावा यातायात व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व किसी भी आपदा व दुर्घटना की स्थिति में आमजन को तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से अम्बेरी पुलिया के नीचे यातायात बूथ / पुलिस सहायता केन्द्र का भी शुभारम्भ किया गया।

