बीसीआई युवा की अध्यक्ष बनी अदिति स्टोर्स की संस्थापक पूनम पालीवाल, युवाओं को जोड़कर स्टार्टअप पर रहेगा फोकस

 बीसीआई युवा की अध्यक्ष बनी अदिति स्टोर्स की संस्थापक पूनम पालीवाल, युवाओं को जोड़कर स्टार्टअप पर रहेगा फोकस  



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग संगठन ‘बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल’ (बीसीआई) ने अपने युवा प्रकोष्ठ ‘बीसीआई युवा’ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में बीसीआई परिवार से जुड़ी पूनम पालीवाल को बीसीआई युवा की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूनम का कार्यकाल 1 जनवरी से प्रभावी होगा।


इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य के उद्यमी बन सकें। उन्होंने बताया कि बीसीआई युवा, स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए विशेष वर्कशॉप, ट्रेनिंग और नेटवर्किंग ईवेंट का आयोजन करेगा।


बीसीआई के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर आरिफ शेख ने बताया कि बीसीआई युवा मंच युवाओं के लिए अवसरों का एक इनक्यूबेशन सेंटर बनेगा, जहां उन्हें बिजनेस मेंटरशिप, संसाधन और प्रैक्टिकल गाइडेंस मिलेगी।


नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम पालीवाल ने कहा कि उनका फोकस युवाओं को पारंपरिक नौकरियों से आगे बढ़ाकर स्व-रोजगार व स्टार्टअप की दिशा में प्रेरित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि बीसीआई युवा ऐसा मंच बनेगा जो रोजगार चाहने वालों को नहीं, बल्कि रोजगार देने वालों को तैयार करेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी