सीकर में दिनेश एमएन अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस ने की बैठक , पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

 *सीकर में दिनेश एमएन अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस ने की बैठक , पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश


******

शेखावाटी में बढ़ रहे गैंगवार और गैंगस्टरों को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस दिनेश एम एन ने सीकर और झुंझुनू पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

 इस दौरान उन्होंने शेखावाटी में हो रहे गैंगवार की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया ।

उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

नशे के खिलाफ शक्ति के साथ अभियान चलाएगी पुलिस ।

दिनेश एम एन एडीजी एटीएस ने  कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए आम नागरिकों को जागरूक होना होगा ।

राजस्थान पुलिस नशे के खिलाफ शक्ति के साथ अभियान चलाएगी ।

उन्होंने गैंगस्टरों को फॉलो कर रहे युवाओं को सावचेत रहने की सलाह दी। 

और  कहा कि अपराधियों के लिए अंतिम पड़ाव जेल और गोली है ।

रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी