छात्राओं के सुरों में मुस्कुराए आनन्द वृद्ध आश्रम के निवासी
छात्राओं के सुरों में मुस्कुराए आनन्द वृद्ध आश्रम के निवासी
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। तारा संस्थान द्वारा संचालित आनन्द वृद्धाश्रम में आज राजकीय मीरा गर्ल्स कॉलेज की ए.एस.एस. इकाई की छात्राओं ने आश्रम का भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा वृद्धजनों के लिए मधुर संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिससे आश्रम का वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में तारा संस्थान की संस्था प्रधान श्रीमती कल्पना गोयल एवं श्री दीपेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कॉलेज की ओर से डॉ. सुनीता आर्य, डॉ. सावित्री पाटीदार, मरानीलि पारिख मैम एवं लोकेश जी सर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में एन. एस.एस. छात्राओं द्वारा आश्रम के आवासियों को स्नेहपूर्वक ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए गए। वृद्धजनों ने छात्राओं के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
