भामाशाह कबूल सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ को प्रिंटर भेंट किया*
*भामाशाह कबूल सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ को प्रिंटर भेंट किया*
पाटन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ को लगातार भामाशाह का सहयोग मिलता आ रहा है, ग्रामीण द्वारा पूर्व में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ को अनेक उपकरण भेंट किए जा चुके हैं,। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत के भामाशाह कबूल सिंह तंवर द्वारा भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एक प्रिंटर भेंट किया गया, भामाशाह द्वारा प्रिंटर भेंट किए जाने पर ग्रामीणों ने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने भामाशाह का स्वागत किया, भामाशाह के पुत्र प्रवीण सिंह तवर ने कहा कि भविष्य में भी हम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को और भी सहयोग करेंगे, इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अपने विचार प्रकट करते हुए भामाशाह का आभार व्यक्त किया, ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ कई बार जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर चुका है। इसमें अहम भूमिका डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर पंकज यादव की रही। इस दौरान राजकुमार मीणा मास्टर,नागरमल शर्मा,श्यामसुंदर शर्मा,गोकुलचंद मीणा,मदन मीणा,ओमपाल सिंह,लालसिंह,सुरेश,शिवराम,जगदीश कुमावत,केशर,सुभाष,सुरेश मनोज सोनी,विनोद योगी,बंदू खा,राकेश,भगीरथ,खूबसिंग,तंवर, प्रदीप,मनीष,प्रभु,संजू,अमित,प्रदीप,प्रदीप मास्टर,मनोज सिंह तंवर,प्रवीण सिंह तंवर सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
