विकास की झलक से हुए रूबरू, जानी उपलब्धियां जिला स्तरीय प्रदर्शनी को लेकर उत्साह युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने किया अवलोकन

 विकास की झलक से हुए रूबरू, जानी उपलब्धियां

जिला स्तरीय प्रदर्शनी को लेकर उत्साह

युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने किया अवलोकन



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में सूचना केंद्र परिसर में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी को लेकर आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को  बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों, नवाचारों तथा जनहित में किए गए निर्णयों को आकर्षक पैनल, चार्ट, बैनर एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। युवाओं और विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में दर्शाई गई योजनाओं को न केवल रुचि के साथ देखा, बल्कि उनके उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।  


प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और विकास की दिशा को समझने का अवसर मिलता है।  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह प्रदर्शनी बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। इसमें राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मिल पा रही है। युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, महिला एवं युवा सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं में विशेष रुचि दिखाई।


उपनिदेशक जनसम्पर्क गौरीकान्त शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।  यह जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी 18 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है तथा प्रतिदिन प्रातः 9रू.0 बजे से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी