राजस्थान के पाली में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सदर पुलिस की बड़ी सफलता

 *राजस्थान के पाली में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सदर पुलिस की बड़ी सफलता



******

पाली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है । सदर पुलिस ने बड़ी  कार्यवाही करते हुए नीमच से जोधपुर की ओर जा रहे  एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है । पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में विशेष केबिन बनाकर डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही है। 

सदर थाना क्षेत्र के पनिहारी चौराहे के निकट नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोका और तलाशी ली। 

तलाशी में ट्रक के नीचे बने छिपे हुए केबिन से 65 प्लास्टिक कट्टों में कुल 6 क्विंटल 6 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ । इनकी बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। 

ट्रक में सवार आरोपी सतपाल पुत्र भान सिंह जाति , जाट निवासी मेहरादासी जिला, झुंझुनू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। 

 पुलिस ने ट्रक को भी जप्त कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू के निर्देशन में संपन्न हुई , मौके पर सदर थाना प्रभारी कपूरा राम चौधरी सहित पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस की यह मुहिम वादक पदार्थ की तस्करी पर लगाम कसने  की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । ऐसे प्रयासों से युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सकता है ।

रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी