राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ जिला स्तरीय महिला सम्मेलन 19 को सीईओ जिला परिषद नोडल अधिकारी नियुक्त

 राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ

जिला स्तरीय महिला सम्मेलन 19 को

सीईओ जिला परिषद नोडल अधिकारी नियुक्त



उदयपुर, 17 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन 19 दिसंबर को नगर निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद रिया डाबी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया  है। साथ ही विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे हैं। इसमें पुलिस विभाग कानून व्यवस्था एवं यातायात, नगर निगम सामान्य व्यवस्थाएं तथा राजीविका, महिला एवं बाल विकास, महिला अधिकारी, चिकित्सा  विभाग आदि को  लाभार्थियों की उपस्थिति, संवाद तथा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था  के निर्देश दिए हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी