मताधिकार से मानवाधिकार तक
कमल शर्मा, दौसा
मताधिकार से मानवाधिकार तक
दौसा ! सरस्वती कॉलेज ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग में आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया
इस कार्यक्रम का आरंभ स्थानीय महाविद्यालय के निदेशक डॉ रतन तिवाड़ी और महाविद्यालय प्राचार्य डा निकिता त्रिवेदी ने सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया,
प्राचार्य डॉ निकिता त्रिवेदी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि लोकतंत्र में भागीदारी मतदान देकर निर्वहन की जाती है और लोकतंत्र मानव हित में मानव के अधिकारों की रक्षा करता है प्रत्येक मनुष्य को संविधान कुछ अधिकार और कुछ कर्त्तव्य प्रदत्त है,
अपने उद्बोधन में डॉ रतन तिवाड़ी ने कहा कि विश्व भर में मानव के जन्मसिद्ध अधिकारों की अहमियत को उजागर करने के लिए ,मानव अधिकारों के रक्षा के संकल्प के रूप मनाया जाता है
" मानवाधिकार, हमारी रोजमर्रा की जरूरतें " है, जो दैनिक जीवन में मानवाधिकारों के महत्व पर जोर देता है। यह स्वच्छ जल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता को उजागर करता
इस कार्यक्रम में सरस्वती ग्रुप के समस्त विद्यार्थी व कर्मचारी सम्मिलित हुए !

