हिंदी साहित्य संसद चुरू का निर्णय* जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार

 *हिंदी साहित्य संसद चुरू का निर्णय*

जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार


बीकानेर के लोकप्रिय कवि-गीतकार राजेन्द्र स्वर्णकार को चूरू में 14 सितंबर को अर्पित किया जाएगा।


चूरू / बीकानेर 3 सितंबर। हिंदी साहित्य संसद, चूरू द्वारा साहित्य सृजन एवं अन्य ललित कलाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु वर्ष 2025 का 'जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार' बीकानेर के लोकप्रिय कवि, गीतक-ग़ज़लकार, गायक, कम्पोजर राजेन्द्र स्वर्णकार को अर्पित किया जायेगा। यह सम्मान संसद द्वारा हिंदी दिवस 14 सितंबर 2025 के अवसर पर चूरू में आयोजित होने वाले गरिमामय सम्मान समारोह में प्रदान किया जायेगा। कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि हमारे शहर के हरदिल अजीज, मीठे सुरों के गायक राजेन्द्र स्वर्णकार ने लगभग तीन हज़ार गीत, ग़ज़ल, नवगीत, कवित्त, कुंडलियां, हरिगीतिकाएं, सवैये, दोहे, सोरठे सहित विविध मात्रिक/ वर्णिक छंद, मुक्तक एवं कविताओं का सृजन किया है लगभग दो सौ से अधिक स्वयं की मौलिक धुनों का निर्माण किया है। ग़ज़लकार के रूप में पचासों शहरों, कस्बों, गांवों में कवि सम्मेलनों, मुशायरों में काव्य-पाठ कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। देश-विदेश में एक सौ पच्चीस के करीब पत्र-पत्रिकाओं में लगभग एक हज़ार रचनाएं प्रकाशित हुई है। डाक्यूमेंट्री / फिल्म / एलबम के लिए गीत लेखन किया है। अंतर्जाल पर असंख्य वेब पत्रिकाओं और ब्लॉग्स में रचनाएं प्रकाशित है। अब तक दो पुस्तकें - 1- रूई मांयी सूई (राजस्थानी ग़ज़लें) वर्ष 2002 तथा 2- आईनों में देखिए (हिंदी ग़ज़ल) वर्ष 2004 में प्रकाशित हुई है और लगभग बारह पुस्तकें प्रकाशनाधीन है।

  राजेन्द्र स्वर्णकार के गीत, ग़ज़ल, स्वयं की मौलिक धुनों में स्वयं के स्वर में ध्वन्यांकन के अलावा साहित्य, संगीत, गायन, चित्रकारी, अभिनय सहित मीनाकारी/नक़्क़ाशी में अभिनव मौलिक प्रयोगों हेतु अनेक राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित को एक बार फिर से प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान स्वरूप ₹ 11000/- नकद राशि, श्री फल, स्वर्ण पदक, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न आदि अर्पित किये जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला