स्नेह मिलन कार्यक्रम में मिले पुराने साथी झामेश्वर महादेव का किया अभिषेक

 स्नेह मिलन कार्यक्रम में मिले पुराने साथी

झामेश्वर महादेव का किया अभिषेक

 


राकेश जैन राजस्थान उदयपुर। आरएसएमएमबी वेलफेयर सोसायटी का स्नेह मिलन कार्यक्रम झामेश्वर महादेव में रखा गया। चुन्नीलाल लाल पूर्बिया ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम में उदयपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। मुख्य पंडित मनीष श्रीमाली ने पांच सहयोगी पंडित के साथ ने विधी विधान से मन्त्रोपचार के साथ झामेश्वर महादेव जलाभिषेक कर पुजा अर्चना की। जलाभिषेक के बाद यज्ञ किया गया। जिसमें सभी सदस्यों को सपरिवार यजमान बनने का मौका मिला।यज्ञ में सभी के सुख समृद्धि व निरोग की कामना की गई। सभी अपनी यादों को ताजा किया। कई साथियों ने धार्मिक भजन कीर्तन से लोगों का मन बहलाया। तो कुछ ने अपने अंदाज में चुटकले सुना कर खुब हंसाता। दिनेश माली ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से नई ऊर्जा का संचार होता होता हैं। आपस में अपनत्व नजर आता है और जीवन में नई उमंग जागृत होती हैं। समिति अध्यक्ष एल सी जोशी ने सभी बाहर से आए साथियों को उपरणा ओढ़ाकर कर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष एल सी जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माली, हेमंत त्रिवेदी, के सी शर्मा, सी एल पूर्बिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार